चैनपुर: चांदो दोकरा में स्टोन माइंस के डीजल टैंकर में आग, एक व्यक्ति झुलसा
चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो दोकरा के इलाके में स्टोन माइंस के डीजल टैंकर में आग लग गयी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते रांची रिम्स रेफर करने का निर्णय लिया गया। युवक की पहचान रामप्रवेश गुप्ता उर्फ बबलू पिता शंभू साव के रूप में हुई है।