हरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले बालामऊ के भाजपा विधायक रामपाल वर्मा, लोकहित के विषयों पर सीएम से की चर्चा
Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2024 विधानसभा बालामऊ के भाजपा विधायक रामपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात से की और इस दौरान विधायक ने विधानसभा बालामऊ से जुड़े विभिन्न लोकहित के विषयों के संबंध में आवश्यक चर्चा की।रामपाल वर्मा बालामऊ विधानसभा सीट से आठवीं बार विधायक है।विधायक ने इस आशय की एक पोस्ट अपने फेसबुक पेज पर की है।