मंदसौर: नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने की पानी की बौछार बस स्टैंड क्षेत्र में
पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त होने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने मंदसौर में प्रदर्शन किया, भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे कार्यकर्ताओं को बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस ने रोक दिया, बैरिकेड पार करने की कोशिश पर पानी की बौछार की गई, धक्का-मुक्की के बीच कुछ कार्यकर्ता घायल हुए और कुछ को हिरासत में लिया गया,