शामली: शामली जिले के गंगा—यमुना संगम गंदेवड़ा पर जिला गंगा समिति ने चलाया सघन सफाई अभियान, स्थानीय लोगों को दिलाई शपथ
Shamli, Shamli | Apr 3, 2026 शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के गंदेवड़ा स्थित गंगा—यमुना संगम पर जिला गंगा समिति द्वारा सघन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान आम जनमानस ने भी श्रमदान किया। जिला गंगा समिति द्वारा स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए नदियों को साफ—सुथरा रखने की अपील की गई और नदियों की अविरलता बनाए रखने के संबंध में शपथ भी दिलाई गई।