मोतिहारी जिलान्तर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में ALTF टीम के द्वारा शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जहां 30 लीटर देसी शराब बरामद कर पुलिस ने 4000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया। एक भट्ठी को ध्वस्त कर एक तस्कर की गिरफ्तारी भी की गई है। अभियान के तहत उक्त कार्रवाई की गई। जानकारी मंगलवार की रात 8:38 पर दी गई।