ब्यावरा: ब्यावरा में चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, महिला यात्रियों ने कराया प्रसव
ब्यावरा में सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे करीब एक गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान महिला यात्रियों ने चलती ट्रेन में महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी गांव की रहने वाली है और अकेले सूरत के लिए निकली थी। इसके बाद महिला को ब्यावरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।