बुरहानपुर के सेलगांव जंगल से लगे खेत में एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। किसान खेती में लगी मक्का फसल देखने के लिए गया था। सूअर ने अचानक से हमला कर दिया। जिससे बीच बचाव में एक हाथ पर चोट लगी। घायल को गुरुवार दोपहर एक बजे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल किसान मुरलीधर ने बताया कि सेलगांव के जंगल से उनका खेत लगा हुआ।