पुरवा तहसील परिसर में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे किसान संगठन के बैनर तले किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया है। जिला अध्यक्ष अनुराग सोनी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में किसानों ने पुलिस और तहसील प्रशासन पर रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए। किसानों का कहना था कि बिना रिश्वत दिए उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।