चान्हो के नवभारत निर्माण स्कूल में भाजपा द्वारा अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन शनिवार दोपहर एक बजे किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने की। मुख्य अतिथि समीर उरांव ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रसेवी विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक सन्नी टोप्पो ने युवाओं से सेवा और शुचिता की राजनीति अपनाने की अपील की...