मेदिनीनगर (डालटनगंज): गुरुवार को पोखराहा सड़क हादसे के बाद पुलिस कैंप को क्षतिग्रस्त करने वालों पर होगी एफआईआर, वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में गुरुवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत के बाद हुए बवाल मामले में पुलिस अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था और गुस्साई भीड़ ने पुलिस के अस्थायी कैंप को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने पत्रकारो को बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रह