झालरापाटन: नाथू खेड़ी गांव में नाले में गिरने से मजदूर गंभीर घायल, पुलिया पर आराम करते समय आंख लगी और 20 फीट गहरे नाले में गिरा
नाथू खेड़ी गांव में एक मजदूर पुलिया से 20 फीट गहरे नाले में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने रविवार सुबह करीब 10 बजे बताया कि गोपाल लाल एक किसान के खेत पर मजदूरी कर रहा था। काम करते-करते थकान होने पर वह खेत के समीप सड़क पर बनी पुलिया पर आराम करने लेट गया। आराम करते समय उसकी आंख लग गई और वह 20 फीट गहरे नाले में गिरकर गंभीर घायल हो गया।