मुरादाबाद: मैनाठेर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में रामपुर के फोटोग्राफर की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल
थाना मैनाठेर इलाक़े के बायपास संभल कट के पास सुबह तड़के 4 बजे के समय तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक से रामपुर से पाकबड़ा जा रहे फोटोग्राफर और उसके साथी को टक्कर मार दी। जिसमें जनपद रामपुर के श्याम कॉलोनी निवासी विशेष शर्मा पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र शर्मा की मौत हो गई तथा साथी घायल हो गया। परिवार में पत्नी और एक बेटा है।