मुरादाबाद: मझोला क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति पर लगाया भाभी से अवैध संबंध और मारपीट का आरोप डीएम को दिया शिकायती पत्र
मझोला क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति का उसकी भाभी से अवैध संबंध है। जिसके चलते उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता है। इस संबंध में थाने पर शिकायत भी दर्ज कराई गई लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद डीएम को शिकायत पत्र देते हुए उसने कार्यवाही की मांग की है।।