गढ़वा शहर के प्राचीन शिवढ़ोडा मंदिर, सोनपुरवा में मंगलवार को भव्य रंगोत्सव का किया गया आयोजित। कार्यक्रम में मोहल्ला वाशियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई। भगवान शिव की पावन नगरी में रंग, गुलाल और भक्ति के संग भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वातावरण शिवमय हो उठा और हर चेहरा प्रेम व उल्लास से सराबोर दिखा।