बहराइच: अम्बेडकरपार्क से सड़को पर उतरे सपा बसपा व भीम आर्मी पदाधिकारी सुप्रीमकोर्ट के आरक्षण के निर्णय के विरोध मे किया प्रदर्शन
बहराइच कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित अंबेडकर पार्क से सड़कों पर उतरे सपा बसपा और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। बुधवार को भारत बन्द का आवाहन करते हुए सभी ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।