बहराइच: गिरगिट्टी के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के गिरगिट्टी के पास पैदल जा रहे हैं व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।