चंदौसी: चंदौसी रेलवे फाटक के पास पलटा ई-रिक्शा, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे यातायात अधिकारी
चन्दौसी में रेलवे फाटक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर बुधवार शाम 5:30 बजे के करीब पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलते ही यातायात मोबाइल पर तैनात हेड कांस्टेबल सोनू अहलावत और कांस्टेबल लोकेश तत्काल मौके पहुंचे