सदर: प्रयागराज: सिविल लाइंस में भीषण सड़क हादसे में प्रिंटिंग प्रेस संचालक की हुई मौत
Sadar, Allahabad | Jun 4, 2026
सिविल लाइंस इलाके में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार अन्य तीन युवकों को भी चोटें आई हैं।हंडिया क्षेत्र के दमदम गांव निवासी रत्नेश यादव कीडगंज में प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करते थे।