जिला चिकित्सालय देवास में रक्तदान शिविर का आयोजन 20 जनवरी को देवास. सीएमएचओ डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने सोमवार रात 9 बजे बताया कि जिला चिकित्सालय में 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर टीएसीसी लिमिटेड द्वारा चिकित्सालय देवास (रक्तकोष विभाग) के सहयोग से किया जा रहा है।