मवाना: बहसूमा के रह्मापुर के पास देर रात ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल
Mawana, Meerut | Apr 30, 2026 बुधवार की रात 9:00 बजे बहसूमा के रहमापुर के पास बतावाली निवासी विपिन अपने अन्य दो साथियों के साथ बाइक से लौट रहा था जैसे ही वह रह्मापुर के पास पहुंचा इस दौरान सामने से आ रही ई रिक्शा से बाइक की भिड़ंत हो गई दुर्घटना में विपिन की मौत हो गई उसके दो साथी घायल हो गए पुलिस ने सब पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा थाने पर तहरीर दी गई है।