गोपालगंज: महंगाई पर चुप्पी: देश में खाद्य पदार्थ, गैस, पेट्रोल, डीजल और दवाइयों के दाम आसमान छू रहे हैं: कांग्रेस जिलाध्यक्ष
महंगाई पर पूरी तरह चुप्पी देश में खाद्य पदार्थों, गैस, पेट्रोल-डीजल और दवाइयों की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन बजट में महंगाई से राहत का कोई ठोस रोडमैप नहीं है।हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली सरकार ने आज के बजट में रोज़गार पर एक भी ठोस घोषणा नहीं की। युवा पूछ रहे हैं – नौकरी कब मिलेगी?