जबलपुर: न्यायालय के वारंटों पर लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 स्थाई वारंटी गिरफ्तार
जबलपुर: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लार्डगंज पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामीली के लिए चलाए गए विशेष अभियान में 8 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ के निर्देशों के बाद अपराध समीक्षा बैठक में वारंट तामीली के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए