मनिहारी: गोपालपुर गांव के संतोष कुमार मंडल को जदयू जिला महासचिव नियुक्त होने पर अभिनंदन समारोह आयोजित
नगर पंचायत के गोपालपुर गांव के संतोष कुमार मंडल को जदयू के जिला महासचिव मनोनयन किए जाने पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता एवं मंच संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने की। फूल माला पहनकर एवं अंग वस्त्र व बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गई।