रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला आज से शुरू, काशी नरेश भी होंगे शामिल
Sadar, Varanasi | Sep 17, 2024 रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला का आज श्रीगणेश हो जाएगा। पूरे एक माह तक चलने वाली रामलीला में देश ही नहीं बल्कि विदेशी भी राम नाम का रसपान कर आनंदित होंगे। मंगलवार को शाम पांच बजे रामबाग लीला स्थल में रावण जन्म और रामावतार की भविष्यवाणी के साथ ही दुनिया के अनूठे रंगमंच का पर्दा उठेगा।