चेतगंज पुलिस द्वारा दलहट्टा में देसी शराब के ठेके पर हुई हत्या का खुलासा, 07 अभियुक्त गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Sep 17, 2024 थाना चेतगंज अन्तर्गत सोमवार को दलहट्टा में देसी शराब के ठेके पर मृतक पप्पू पुत्र स्व० छोटेलाल निवासी ककरमत्ता थाना भेलूपुर वाराणसी व उसके भाई के साथ विपक्षीगणों की बहस व मारपीट हो गयी, जिसमें पप्पू को चोट आयी और तत्काल उन्हें कबीरचौरा अस्पताल भेजा गया । जहां इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा इन्हें मृत घोषित कर दिया गया।