मुरैना नगर: बस ड्राइवर से मारपीट के 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹10 हजार का इनामी श्यामवीर भी दबोचा गया, न्यायालय ने 2 रिमांड पर व 4 जेल भेजे
मुरैना में स्लीपर बस रोककर ड्राइवर से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इनमें 10 हजार का इनामी श्यामवीर भी शामिल है।पुलिस ने आरोपियों क़ो पैदल ले जाकर जिला न्यायालय में पेश किया,जहां से दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया, जबकि चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। आरोपी पूर्व में ग्वालियर पुलिस टीम पर हमले में भी शामिल रहा है।