गोला: बड़हलगंज में पोस्टर हटाने पर बवाल, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा- मरम्मत के दौरान उतारे गए, अराजक तत्वों पर आरोप
Gola, Gorakhpur | Mar 31, 2026 गोरखपुर के गोला तहसील अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत बड़हलगंज में भीमराव अंबेडकर जयंती को लेकर लगाए गए बैनर हटाए जाने के बाद विवाद गहरा गया है। घटना के बाद बहुजन समाज में आक्रोश देखने को मिला और चेयरमैन प्रतिनिधि पर बैनर फाड़ने व धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। मामले को लेकर थाने में शिकायत भी दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।