दरभंगा जिले में लगातार हो रही कौवों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले के एक इलाके वार्ड 31 के भिगों में लगभग हजारों से अधिक कौवों की मौत हो चुकी है,जबकि पुरे जिला से लगातार कौए की मौत की सूचना है जिससे प्रशासन और पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया है।स्थानीय पार्षदों की माने तो अब तक 10 हजार कौआ की मौत हुआ है।