बारा: गौहानी में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली दुकान में घुसी, दुकानदार बाल-बाल बचा
बारा थाना क्षेत्र के गौहानी में आज शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब ईंटों से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे स्थित बिल्डिंग मटेरियल की दुकान में जा घुसी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान को काफी नुकसान पहुंचा।गनीमत रही कि दुकानदार समय रहते वहां से हट गया, जिससे उसकी जान बच गई।