महाराजगंज: अमांवा के पास तेज रफ्तार डंपर ने दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर घायल
26 मई मंगलवार की दोपहर 1बजे अनियंत्रित डंपर के आगे चल रही दो महिलाओं को डंपर से कुचलते हुए वीडियो कैमरे मे कैद हो गया। जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिला के शव को पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है। फरार डंपर की पुलिस तलाश कर रही है।