रामगंजमण्डी: दरा नाल मार्ग फिर से खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू हुई
दरा घाटी में रेलवे अंडरपास निर्माण कार्य के चलते लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक शनिवार को सुचारू रूप से हटा दिया गया। इसके बाद कोटा और झालावाड़ की ओर से आने वाले वाहनों की आवाजाही फिर से दरा नाल मार्ग से शुरू हो गई है। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे मोड़क पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे और प्रशासन की ओर से कोटा से आने वाली ट्रेन लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद