पनागर: धनपुरी में सीसीटीवी में कैद खौफनाक वारदात, 10 से 12 नकाबपोशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, सहमा इलाका
बरेला थाना अंतर्गत धनपुरी में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए 10 से 12 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने लखन पटेल नामक युवक पर घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। अकेला पाकर बेखौफ अपराधियों ने पीड़ित को चारों तरफ से घेर लिया और बर्बरतापूर्वक मारपीट शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों की यह पूरी गुंडागर्दी और दुस्साहस पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे