पुनासा: मूंदी में ग्राइंडर मशीन बनी काल, काम करते समय मोटर वाइंडर की दर्दनाक मौत
Punasa, Khandwa | May 14, 2026 मुंदी नगर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। महाजन मोहल्ला निवासी मोटर वाइंडर कमलेश पिता सीताराम गंगराड़े (45) की ग्राइंडर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कमलेश बावड़ी रोड स्थित अपनी दुकान पर हैंड ग्राइंडर मशीन से काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ग्राइंडर कटर उछलकर उनकी गर्दन पर जा लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।