अनूपपुर: बैगा आहार योजना से वंचित होने का आरोप
पात्रता होने के बावजूद लाभ नहीं मिलने पर कलेक्ट्रेट पहुंचीं अर्चना बैगा,
अनूपपुर। ग्राम बम्हनी, तहसील अनूपपुर निवासी अर्चना बैगा ने पात्रतानुसार बैगा आहार योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि योजना की पात्र हितग्राही होने के बावजूद उन्हें अब तक इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अर्चना बैगा ने प्रशासन से मामले की जांच कर शीघ्र योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।