महाराजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में पड़ोसी युवक को अंडा ना खिलाने पर दबंग युवक ने वृद्धा के घर में जमकर तोड़फोड़ की।वृद्धा ने बुधवार शाम 6:00 बजे आरोप लगाया कि तोड़फोड़ के दौरान उसके घर से नगदी और जेवर गायब हो गए। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है,जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।