शाहबाद: शाहाबाद क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदला, बारिश के साथ गिरे हल्के ओले
Shahbad, Baran | Jun 1, 2026 शाहाबाद क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 12 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और हल्के ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। कई गांवों में कुछ देर तक ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों और पशुओं के चारे को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।