डुमरियागंज: सिद्धार्थनगर जिले में होली और जुमे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरे से रखी जा रही नजर
सिद्धार्थनगर जिले में होली और जुमे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दे रहे हैं। जिले के लगभग सभी थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दोनों त्योहारों को शांति ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रही है मोहाना थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।