जबलपुर: अमखेरा बस्ती में मेंटेनेंस के दौरान करंट लगने से आउटसोर्स कर्मी की दर्दनाक मौत, परिजनों का प्रदर्शन
जबलपुर के अमखेरा बस्ती मे उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब मेंटेनेंस के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा एक आउटसोर्स कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। चश्मदीदों के मुताबिक, बिजली सुधारते समय अचानक आए हाई वोल्टेज करंट ने कर्मचारी को संभलने का मौका तक नहीं दिया और देखते ही देखते उसकी जान चली गई। इस हृदयविदारक हादसे के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है। परिजनों का आर