कटिहार: शहीद चौक के समीप सिंदूर खेला का हुआ आयोजन, मां दुर्गा को दी विदाई
रविवार की शाम 5 बजे शहीद चौक के समीप बंगाली समुदाय की महिलाओं के द्वारा सिंदूर खेला का आयोजन किया गया। जहां सिंदूर खेल कर मां दुर्गा को विदाई दी गई। बता दे की दुर्गा पूजा के बाद बंगाली समुदाय की महिलाएं सिंदूर खेला का आयोजन करती है और मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर महिलाएं आपस में सिंदूर की होली खेलती है। इसके बाद मां दुर्गा को विदाई देती है।