रामपुर: शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने तीन नए कानूनों के संबंध में गोष्टी का आयोजन किया
Rampur, Rampur | Nov 1, 2025 शनिवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में महिला प्रशिक्षुओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023—तीनों नए आपराधिक कानूनों पर केंद्रित था।