बैतूल नगर: हड़ताल के सातवें दिन "पोस्टकार्ड में सरकार को संदेश, मांगों पर अड़े संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी"
बैतूल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड और पत्र भेजकर जल्द समाधान की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं,