जमुई जिले के गिद्धौर में बकाया पैसा मांगने को लेकर सोमवार की देर शाम 7:00 बजे दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर अरुण कुमार वर्णवाल के पुत्र अमन कुमार को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उंसके बाद परिजन द्वारा अमन कुमार को सदर अस्पताल लाया गया, जहां अमन की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।