करकेली: ग्राम देवरी से महुरी का 22 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने नौरोजाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Karkeli, Umaria | May 19, 2026 ग्राम देवरी से महुरी निवासी एक 22 वर्षीय युवक उत्तम सिंह पिता भूपत सिंह के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जाता है कि युवक घर मे बिना बताए कहीं चला गया जिसके घर वापस न आने पर परिजनो ने उसे ढूंढने के काफी प्रयास किया लेकिन युवक का कहीं भी पता नही चला।जिसके बाद थाना नौरोजाबाद मे मामले की सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज की।