रमकंडा: रतोहि में तीखे मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रतोही गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रकसी गांव निवासी गोपाल भुइयां, देवेंद्र भुइयां, नंदगोपाल भुइयां, संजय भुइयां समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रमकंडा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया