कोल: शराब पीने को रुपए न देने पर शराबियों ने युवक के साथ की मारपीट, मामला थाना सासनी गेट का है
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 शराब पीने के लिए रुपए न देने पर शराबियों ने युवक के साथ मारपीट कर डाली। युवक अपने घर के पास बैठा हुआ था। तभी वहां शराबी आए और युवक से रुपए मांगने लगे। शराबियों की मारपीट की वजह से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संदर्भ में युवक के द्वारा रविवार करीब 11:00 बजे संबंधित थाने में उक्त युवकों के खिलाफ शिकायत की है।