कोल: शादीपुर नहर में डूबकर युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 थाना चंडौस के शादीपुर नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव बुड़ाक निवासी 18 वर्षीय युवक रिंकू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण किया करता था। शुक्रवार को रिंकू शादीपुर में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। रिंकू नहर किनारे शौच कर रहा था तभी अचानक वह नहर में डूब गया। शनिवार को युवक का शव नहर में पड़ा मिला जिसके बाद रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है।