कोल: ज्वालापुरी में पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू मारकर किया घायल, जिला अस्पताल लेकर पहुंचे घायल के साथी
Koil, Aligarh | Jun 9, 2024 ज्वालापुरी में पुरानी रंजिश के चलते युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल युवक धर्मेंद्र की पुराने मुकदमे को लेकर रंजिश चली आ रही है। शनिवार रात्रि धर्मेंद्र क्षेत्र में खड़े हुए थे। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग धर्मेंद्र के पास आए और मुकदमा वापस लेने के लिए कहा था। आरोप है कि धर्मेंद्र ने मुकदमा वापस लेने से इनकार कर दिया जिसके चलते चाकू मारकर घायल कर दिया।