पातेपुर नगर के लहलादपुर ब्रह्मस्थान परिसर में आयोजित महायज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। सोमवार की दोपहर 12 के करीब कन्याएं कलश में जल लेकर यज्ञ स्थल पहुंची। जहां आचार्य के मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर कलश को स्थापित कराया गया। कलशयात्रा में नगर पंचायत मुख्य पार्षद सनोज पासवान, उपाध्यक्ष रविरंजन के साथ काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु शामिल रहे।