विदिशा नगर: एक घंटे की बारिश में नीमताल चौराहा बना तालाब, जलभराव से आवागमन प्रभावित
शहर में शनिवार रात 9 बजे करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद नीमताल चौराहा तालाब में तब्दील हो गया। चौराहे पर पानी भर जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बारिश में यहां जलभराव की यही समस्या सामने आती है।