अरवल: अरवल में महा परिवर्तन आंदोलन की बैठक, पंचायत स्तर तक विस्तार का निर्णय
Arwal, Arwal | Jul 4, 2026 जिला अतिथि गृह मे आयोजित महा परिवर्तन आंदोलन की बैठक को जिला संयोजक एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने संबोधित किया। बैठक मे आंदोलन के सूत्रधार तथा तेलंगाना के पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और महा परिवर्तन आंदोलन को जिले के प्रत्येक पंचायत स्तर तक पहुंचाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया